ताजनगरी में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, तीन की मौत - Janmat Express

आगरा जनमत। ताजनगरी के थाना शाहगंज क्षेत्र के आजमपाड़ा में रविवार को पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ दो घरों में आग लग गई। धमाका इतना तेज था जिसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों ही घरों में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्रियों का संचालन हो रहा था।
घनी आबादी के बीच ही दोनों फैक्ट्रियां चल रही थी. धमाके के बाद दोनों ही घर धराशायी हो गए. आस-पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा, सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया