सूफी इस्लामिक बोर्ड में राष्ट्रीय कार्यसमिति के सचिव बने मुफ्ती सय्यद वसीम अशरफ - Janmat Express

बदायूँ जनमत। कस्बा सैदपुर निवासी मुफ्ती मीर सय्यद वसीम अशरफ को सूफी इस्लामिक बोर्ड ने उनकी निष्ठा एवं लगन को दृष्टिगत रखते हुए बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंसूर खान ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का सचिव बनाया है। सूफी इस्लामिक बोर्ड की राष्ट्रीय समिति ने मीर सय्यद वसीम अशरफ को ये पद देकर आशा की है कि वो अपनी बुद्धिमत्ता से संविधान और कानून के अनुसार कार्य करते हुए बोर्ड को संबल शक्ति एवं उसके लक्ष्यों को प्रबलता प्रदान करेंगे। इस उपलब्धि पर नगरवासियों ने सय्यद वसीम अशरफ के घर जाकर बधाई एवं शुभकामनाएं पेश कीं हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express