बदायूं : सरसों के खेत में मिला नर कंकाल, डेढ़ माह से गायब इकारुद्दीन का होने की संभावना - Janmat

बदायूँ जनमत। थाना वजीरगंज क्षेत्र के उदयपुर गांव के खेेेत में एक नर कंकाल मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच उठा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आस पास की जगह को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी हैं। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह नर कंंकाल गांव के ही एक युवक का है। 
दर असल गांव का इकारुद्दीन (45) पुत्र मुस्ताक विगत 25 दिसम्बर को शाम 4 बजे घर से खेत पर जाने को कहकर निकला था, जो वापस नहीं लौटा। परिवारों वालो ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नही चला। परिजनों ने 29 दिसम्बर को थाना वजीरगंज मे गुमशुदी की रिपोट दर्ज करायी थी। वजीरगंज पुलिस ने काफी खोजबीन की तथा गस्ती तलाशा गुमशुदा के पर्चे लगवाये लेकिन, फिर भी इकारुददीन का कोई पता नहीं चला। 
रविवार को गावं के रामचन्द्र पाली के खेत से सरसों की फसल कट रही थी। जहां मजदूरों को कुछ कपडे तथा हड्डियां और कंकाल के अवशेष दिखाई दिए। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। कुछ लोग तथा परिवार के लोगों ने कपडो की पहचान इकारुददीन के रूप मे की है। सूचना पर थानाध्यक्ष वजीरगंज अमित कुमार, बगरैन चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिहं ने मौके पर पहुंचकर कंकाल तथा कपडे़ शील कर दिए। मौके पर एसडीएम बिसौली, सीओ इस्लामनगर तथा फारेंसिक टीम पहुच कर जांच मे जुट गयी। सरसों के खेत से जगह जगह से कंकाल के अवशेष मिले  हैं। जिसे फारेंसिक टीम ने जांच हेतु शील कर लिये।
नर कंकाल की सूचना पर घटना स्थल मौजूद पुलिस फॉरेंसिक टीम : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया