इस्लाम में दहेज को गुनाह बताया है, प्यारे नबी ने इस पर अमल करके बताया : रज़िउल इस्लाम नदवी

बदायूँ जनमत। जमाअते इस्लामी हिन्द की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान "सशक्त परिवार सशक्त समाज" के अंतर्गत नगर स्थित मोमिन अंसार मैरिज हॉल के प्रांगण में एक विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का प्रारंभ जमात इस्लामी हिंद के मंडल संयोजक मोहम्मद जिया खान ने पवित्र कुरान के पाठ से किया।
इसके बाद जमात इस्लामी हिंद के प्रदेश सचिव अतीक अहमद शफीक भाई ने चल रहे अभियान का परिचय कराया उन्होंने कहा कि जमात-ए-इस्लामी इस तरह के आयोजन समय-समय पर करती रहती है। जमात का मकसद समाज में फैली त्रुटियों को दूर करना है।
इसके बाद कुमारी कनिष्का गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज में महिलाओं के अधिकार में देने में बहुत कंजूसी बरती जाती है। जहां महिलाओं के अधिकार की बात आती है वहां हम लोग अंतिम श्रेणी में खड़े हुए नजर आते हैं। हमें महिलाओं के अधिकार दिलाने में आगे आना चाहिए।
रफीकुज़ज़मा खान, असिस्टेंट सेक्रेटरी व मुहिम मीडिया इंचार्ज ने खिताब करते हुए कहा कि आज हमने पश्चिमी सभ्यता की नकल करते हुए हमारे मुल्क मे भी खानदानी निज़ाम कमज़ोर होरहा है, सिंगल पेरेंट परिवार बगैर बच्चों के परिवार, समलैंगिक परिवार वजूद मे आरहे हैं और आज़ादी के नाम पर महिलाओं का शोषण हो रहा है। सभी की मानसिकता भौतिकवादी होती जारही है। इस्लाम ने सभी के अधिकारों को सुरक्षित किया है और अल्लाह पर ईमान के बाद ही इंसान एक दूसरे का ख्याल कर सकता है। अगर हम एक दूसरे का सम्मान करें तो आदर्श खानदान वजूद में आ सकता है। इसी से आदर्श समाज बनेगा और उसके बाद आदेश राष्ट्र बनेगा। कार्यक्रम में मौजूद बौद्ध प्रचारक भन्ते विमल बोधि ने कहा कि आज के कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों का समय भेज देखने को मिल रहा है। बच्चों के सबसे बड़े गुरु उनके मां-बाप होते हैं, पहले इस भारत को शिक्षा से दूर रखा गया। परिवारवाद की बहुत सारी समस्याएं हैं। उन्होंने बच्चों के चरित्र प्रमाण में परिवार की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इसके बाद फादर वीरेंद्र कुजर ने कहा कि ईश्वर ने जब मनुष्य को बनाया तो उसका उद्देश्य था कि वह परिवार में जन्म ले मनुष्य ईश्वर का सबसे श्रेष्ठ रचना है उन्होंने कहा कि माता-पिता का आचरण और व्यवहार बच्चों के परिवर्तित करता है। अपने को हमेशा विनम्र बनाए और दूसरों को प्रेरणा दें। जो अपने माता-पिता का सम्मान करता है। उसे अपनी संतान से सुख प्राप्त होता है।
इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद आसमा इम्तियाज जमाते इस्लामी हिंद महिला प्रकोष्ठ की ओर से शिक्षक परिवार सशक्त समाज अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का जीवित रहने के लिए वायु की आवश्यकता होती है। ठीक उसी प्रकार मजबूर समाज के निर्माण में परिवारिक मूल्यों की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के रिश्ते टूटने से समाज टूटता है सशक्त समाज के लिए नारी का सशक्त होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में मौजूद शराफत हुसैन समीर ने अपने शायरी से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संबोधित करते हुए अतिथि : जनमत एक्सप्रेस। 

इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद सद्भावना मंच बदायूं के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश चंद जौहरी ने कहा कि दो या दो से अधिक परिवार मिलकर समाज का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है शिक्षा का सबसे बड़ा महत्व समाज में है और उन्होंने कहा कि दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे कि जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा ना हो।
संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे रज़िउल इस्लाम नदवी राष्ट्रीय सचिव जमात ए इस्लामी हिंद ने कहा कि जमात ए इस्लामी हिंद के इस अभियान से मुझे बहुत खुशी है और कहा कि हम समाजिक काम करके अच्छे से अच्छे अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस्लाम परिवार को स्थापित करने पर जोर देता है। इस्लाम निकाह को स्थापित करने में आसानी से पेश करता है। प्यारे नबी सल्ल0 ने इन सब पर अमल करके दिखाया, इस्लाम में दहेज को गुनाह बताया गया है। परंतु हमारे समाज में ऐसे प्रथा करार दिए दे दिया है। इंसाफ करो हक दो अच्छा बर्ताव करो शौहर बीवी माता-पिता बच्चों रिश्तेदारों के अधिकारों के बारे में पवित्र कुरान में बताया गया है। जिस तरह विरासत में मर्दों का हक है उसी तरह औरतों का भी हक है पवित्र कुरआन में ईश्वर ने बताया है कि जो इन हुक्म को नहीं मानेंगे वह सजा के भागीदार होंगे।
अंत में डॉ इत्तेहाद आलम ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को प्रतिज्ञा दिलाई कि आज के कार्यक्रम में बताई गई बातों पर अमल करेंगे। कार्यक्रम का संचालन फरहत हुसैन ने किया। कार्यक्रम सफल बनाने में सिराज अहमद, इब्ने हयात, रियाज अहमद, कुमारी शीवा खान, इम्तियाज अहमद, सरफराज अब्बासी का योगदान रहा।
गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए अतिथि : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'