कहां गया गौ प्रेम? रात भर नाले में तड़पती रही एक बछिया

बदायूँ जनमत। उसहैत नगर पंचायत की चेयरपर्सन के गौ प्रेम पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसी ठिठुरन भरी सर्दी में एक बछिया रात भर एक नाले में पड़ी रही। सुबह कुछ लोगों ने देखा तो वह बुरी तरह तड़प रही थी। इसकी सूचना नगर पंचायत में दी गई। तब कुछ कर्मचारी आए और लोगों के सहयोग से बछिया को नाले से निकाला गया।

उसहैत नगर की चेयरपर्सन सैनरा वैश्य द्वारा कई बार फेसबुक पर खुदको गौ प्रेमी घोषित किया गया। लेकिन उसहैत में ऐसी घटनाएं कई सवाल खड़े कर देती हैं। नगर पंचायत प्रशासन के माध्यम से करोड़ों रूपयों की लागत से शाहपुर पर कान्हा पशु आश्रय बनाया गया। लेकिन, रात में गायों और गौवंश को क्या आवारा छोड़ दिया जाता है? पशु आश्रय होने के बावजूद यह बछिया रात में यहां कैसे आई?



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया