संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला शव, राजमिस्त्री का काम करता था युवक

बदायूँ जनमत। संदिग्ध हालात में युवक का शव गांव के श्मसान भूमि के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी हत्या करके लाश लटकाई है। क्योंकि युवक से इन लोगों का रविवार रात झगड़ा हुआ था। पुलिस ने फिलहाल शव पोस्टमार्टम को भेजा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
वारदात उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरी जंगल में हुई। गांव का हुकुम सिंह 40 वर्ष राजमिस्त्री था और रविवार शाम वह काम करके घर लौटा तो हाथ-मुंह धोकर गांव में घूमने निकल गया। वहां गांव के ही कुछ लोगों से उसका झगड़ा हो गया। परिजनों के मुताबिक दूसरे पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत थे और बेवजह हुकुम सिंह से उलझ गए थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया