उम्र कैद की सजा काट रहे साजिद खांन की बीमारी के चलते मौत

बदायूँ जनमत। बिसौली क्षेत्र के गांव अख़तरा निवासी साजिद खांन (ताल वाले) का आज वुधवार दोपहर जिला जेल में निधन हो गया। 
बता दें कि हत्या के आरोप में कोर्ट ने उन्हें उम्र कैद की सज़ा सुनाई थी। सज़ा याफ्ता साज़िद खांन (65) की पहले भी तबीयत ख़राब हो चुकी थी। वह पेट की बीमारी से ग्रस्त थे। बताया जा रहा है कि लगभग 8 दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ने पर जिला जेल प्रशासन ने उन्हें मुरादाबाद अस्पताल भेजा था। जहां बीमारी पर काबू न पाए जाने पर मुरादाबाद से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया था। आगरा में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 
उनकी मौत की खबर पर गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। उनका शव कल गुरूवार को उनके गांव लाया जायेगा।
साजिद खांन का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस। 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया