खानकाहों के लिए नज़ीर बनी शाह सकलैन अकेडमी, 13 जोड़ों का निकाह कराया

बदायूँ जनमत। बैसे तो दुनियां भर में हज़ारों खानकाहें स्थित हैं। वहीं सबका अपने अपने नज़रिये से कौमो मिल्लत व दीन की ख़िदमत को अंज़ाम दिया जाता है। इसी दुनियां और खासकर भारत में कुछ खानकाहों के लिए खानकाहे चिश्तिया शराफतिया एक नज़ीर बन चुकी है। 
देश भर में खानकाह के मुरीदैन खिदमते ख़ल्क को अंजाम दे रहे हैं। गरीब लोगों को राशन, समय समय पर हैल्थ कैंप का आयोजन और सबसे बड़ा काम गरीब बच्चियों की शादियां कराना। अब तक मुंबई, झांसी, उत्तराखंड, मुरादाबाद, बरेली आदि जगाहों पर एक बार में 50 से 100 गरीब बच्चियों की शादी कराई जा चुकी है। मुंबई में तो हर साल जश्ने शाह शराफत अली मियां के मौके पर शादियों का सिलसिला आज भी जारी है। वहीं कोविड-19 से पहले बदायूं शहर में करीब 41 गरीब बच्चियों की शादी हज़रत शाह सकलैन अकेडमी अॉफ इण्डिया की ओर से कराई जा चुकी हैं। 
वहीं आज 21 मार्च सोमवार पर पहली साल ककराला यूनिट की जानिब से भी इस नेक काम को अंजाम दिया गया। ककराला में हज़रत शाह मुहम्मद सकलैन मियां हुज़ूर की सरपरस्ती में जश्ने शाह शराफत और इज्तिमाई निकाह का आयोजन हुआ। जिसमें 13 जोड़ों का निकाह हुआ। वहीं लड़का और लड़की की ओर से 50-50 लोगों के खाने का इंतजाम किया गया। इसके अलावा प्रत्येक जोड़े को आवश्यकतानुसार एक बैड़, सेफ, साइकिल, कूलर, प्रेस, गैस चूल्हा मय सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा, दूल्हा और दुल्हन को कपड़े, जूते चप्पल, रोज़मर्राह की जरूरत के बर्तन आदि सामान दिया गया। इज्तिमाई निकाह में पांच जोड़े ककराला से, दो देवचरा देओनी से, दो कादरचौक से, दो शेखूपुर से और दो जोड़े कछला से (कुल 13) शामिल हुए। 

दुआ कराते हुए हज़रत शाह मुहम्मद सकलैन मियां : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

काज़ी कारी शाबान साहब, हाफिज़ जमील, हाफिज़ हसीब, हाफिज़ मुस्तकीम, कारी कैस, हाफिज़ अब्दुल हफीज़ ने निकाह पढ़ाया। इससे पहले कार्यक्रम का आग़ाज़ तिलावते कुरआन से हुआ। हाफिज़ आमिल, हसीब रौनक और सैय्यद अरबाज अली ने नातख्वानी और मनक़बत पढ़ी। मुकर्ररे खुसूसी हज़रत आसिफ मुजद्दिदी ने अल्लाह के नेक बंदों की जिंदगी पर तकरीर की, निज़ामत हाफिज़ जान मोहम्मद ने की। 
इस मौके पर हज़रत शाह सकलैन अकेडमी अॉफ इण्डिया तहरीक के बदायूं जिला सदर मुंतखब अहमद नूर, महबूब सकलैनी, अली फरशोरी, गुलाम बशीर सकलैनी, हाफिज अयाज़, तौसीफ, चाहत, हाफिज़ सरफराज़, फराज़ खान, दिलदार खान के अलावा यूनिट के तमाम मेंबर मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'