लोकसभा चुनाव में संघमित्रा की जगह 'दीपू भैया' को पेश कर सकती है भाजपा

बदायूँ जनमत। एमएलसी चुनाव के चलते आज सपा प्रत्याशी सिनोद शाक्य 'दीपू भैया' ने अपना पर्चा वापस लेकर और भाजपा ज्वाइन कर न सिर्फ सबको चौका दिया बल्कि, समाजवादी पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी चिंता पैदा कर दी है। 
बता दें कि बदायूं के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने एमएलसी चुनाव में अपना पर्चा वापस लिया है। चर्चा है कि पूर्व विधायक सिनोद शाक्य दातागंज से टिकिट न मिलने के कारण चुप थे। जिसके चलते कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने उन पर भीतरघात तक का आरोप लगाया था, कि सिनोद शाक्य ने अपना वोट भाजपा में ट्रांसफर करा दिया।
लेकिन उनकी चुप्पी आज एक बम बनकर फूटी और सपा के दिग्गज नेता धर्मेन्द्र यादव तक को चक्कर में डाल दिया। उधर कुछ लोग काज़ी रिज़वान को धोका देने का हवाला देकर 'जैसी करनी बैसी भरनी' जैसी बातें कह रहे हैं। सियासी गलियारों की मानें तो आगामी लोकसभा चुनाव में बदायूं सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य की जगह भाजपा सिनोद शाक्य 'दीपू' को मैदान में उतार सकती है। इससे समाजवादी पार्टी के लिए चिंता और बड़ सकती है। क्योंकि अगर इस बार बदायूं सीट से फिर समाजवादी हार गई तो प्रदेश के साथ साथ जिले से भी हमेशा के लिए सपा का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'