ककराला में बीच सड़क पर पत्रकार को जान से मारने की धमकी

बदायूँ जनमत। ककराला निवासी एक पत्रकार को कुछ दबंगों ने बीच सड़क पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित पत्रकार ने ककराला चौकी इंचार्ज से लिखित शिकायत की हैं। वहीं अलापुर थानाध्यक्ष को भी मामले से अवगत कराया है। 
ककराला के वार्ड संख्या 14 निवासी पत्रकार कुर्रतुल हक़ पुत्र रूहुल हसन खां ने चौकी इंचार्ज से शिकायत की है कि वह आज शनिवार शाम करीब 7 बजे अपने बच्चों को अपनी ससुराल छोड़ने गया था। वह सड़क पर खड़ा था इसी बीच वार्ड संख्या 6 निवासी युनुस पुत्र असरार कार में सवार होकर आया। उसने अपनी कार रोकी और पत्रकार कुर्रतुल हक़ को गालियां देने लगा। वहीं उसने कार से तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से चला गया। 
पीड़ित पत्रकार ने चौकी पुलिस से मामले को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करने की मांग की है।
पीड़ित पत्रकार कुर्रतुल हक़ : जनमत एक्सप्रेस। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी