बदायूं सीट पर धर्मेंद्र यादव पर भरी पड़ गए आबिद रज़ा, बसपा की वजह से हारी सपा

बदायूँ जनमत। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के बीच लंबे अरसे से तनातनी है। सपा से अपना टिकिट न होने पर आबिद रज़ा ने धर्मेंद्र यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने जिले के साथ प्रदेश भर में जीताऊ व बसपा के प्रत्याशियों के लिए सभाएं की थी। यह बात और है कि जिले में उनका जादू लोगों पर कम असर सका लेकिन, जो सीट नाक का सवाल थी उस पर आबिद रज़ा धर्मेंद्र यादव पर हावी हो गए। 
सूत्रों की मानें तो आबिद रज़ा ने सदर सीट के अपने वोटरों को बसपा को वोट देने का आह्वान किया था। जिसके बाद आबिद के चाहने वालों ने हाथी का साथ दिया। अगर, ऐसा न होता तो आज सदर सीट भी समाजवादी पार्टी के खाते में होती। सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता को कुल 100528 वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी हाजी रईस को 89754 ही वोट मिल सके। जिस कारण 10774 वोटों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। जबकि सपा की जिलेभर की कार्यकारिणी केवल सदर सीट पर जोर लगाए हुई थी। 
उधर बसपा प्रत्याशी राजेश सिंह को 23123 वोट मिले हैं। मतलब सपा को जीतने के लिए करीब 11 हज़ार वोटों की आवश्यकता थी और, बसपा प्रत्याशी को 23123 वोट मिले हैं। जिले भर में इस बात की व्यापक चर्चा है कि आबिद रज़ा ने सदर सीट पर धर्मेंद्र यादव को पराजय कर दिया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'