खुल गया खाता : बसपा को यूपी में मिली मात्र एक सीट, जानिए कौन है यह शख्स...

बलिया जनमत। उत्‍तर प्रदेश चुनाव परिणाम में जहां एक ओर भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल कर दोबारा सत्‍ता में वापसी की है वहीं समाजवादी पार्टी ने भी इस चुनाव में अपना पिछला प्रदर्शन सुधारा है। कांग्रेस जहां अब प्रदेश में दो विधायकों के साथ तीसरी बड़ी पार्टी बन गई है वहीं बसपा प्रदेश की चौथी पार्टी मात्र एक विधानसभा सीट को जीतकर विधायकों के लिहाज से बनी है। बसपा हो यह सीट पूर्वांचल के बलिया जिले में रसड़ा विधानसभा में हासिल हुई है। बलिया जिले की रसड़ा सीट पर बसपा से उमाशंकर सिंह को कुल 87089 मत हासिल हुए हैं। उमाशंकर सिंह 2022 में तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। इस लिहाज से अब यूपी में बसपा का एकमात्र विधायक बलिया जिले के रसड़ा से है। अब वह बसपा की ओर से विधानसभा में अकेले ही मोर्चा संभालेंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया