ककराला के मुस्लिम पी.जी. कॉलेज द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

बदायूँ जनमत। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि (वक्ता) के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रोशन परवीन व महाविद्यालय के प्रबंधक अजमल खान मौजूद रहे।
इस अवसर पर समाजकार्य (एम.एस.डब्ल्यू) विभाग के विभागाध्यक्ष मुहम्मद शोएव द्वारा लैंगिक भेदभाव व महिला हिंसा पर अपने विचार प्रकट किये गए। इस दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में कार्यरत महिला सेविका ईलकीस बेगम/नानी को समाज कार्य विभाग द्वारा उपहार देकर सम्मनित किया गया। समाज कार्य विभाग की छात्राओं द्वारा महिला हिंसा व कन्या भ्रूण हत्या को लेकर एक नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसको देखकर सभी की आँखे नम हो गई व सभी ने बहुत सराहा। इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पोस्टर प्रतियोगिता में इंतसाब खान के पोस्टर को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों ने अपने विचार प्रस्तुत किए जिसमें मौलाना मुशायरा साहब, डॉ राकेश कुमार, जसीम खान, राशिद खान, बड़े बाबू अतहर खान, मुहम्मद सलीम, विभाग के छात्र इज़हान सईद, इंतसाब खान, अनु कुमारी, सिमरन, रुकय्या खान, शाहिना, रफत, नदीम, वारिस पठान, हुमायुँ खान, अदीब खान, उज़ैर खान आदि ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी