EVM और बैलेट बॉक्स से छेड़छाड़:बनारस में स्ट्रांग रूम के बाहर EVM मिली, बरेली में कूड़े की गाड़ी में मिले बैलेट पेपर्स से भरे 3 बक्से

वाराणसी/ सोनभद्र/ बरेली। नतीजों से पहले EVM और बैलेट बॉक्स छेड़छाड़ का मुद्दा का सामने आया है। वाराणसी के पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर एक गाड़ी से EVM मिली। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सपा का आरोप है कि शहर दक्षिणी विधानसभा की EVM बदली गई है। BJP के प्रत्याशी को जिताने के लिए पुलिस-प्रशासन धांधली कर रहा है। प्रदर्शन की सूचना पाकर सपा के साथ ही अन्य दलों के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।
उधर, बरेली के बहेड़ी में कूड़े की गाड़ी में बैलेट पेपर्स से भरे 3 बॉक्स मिले हैं। इसके बाद यहां हंगामा शुरू हो गया। हालांकि डीएम का कहना है कि ये बॉक्स यहां गलती से आ गए। सोनभद्र में बैलेट पैपर्स से भरे बॉक्स मिलने के बाद राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना है कि इसे बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

वाराणसी के DM बोले- ये पूरी तरह अफवाह

बनारस में मौके पर लालपुर-पांडेयपुर थाने के साथ ही सारनाथ और कैंट थाने की पुलिस के साथ उच्चाधिकारी प्रदर्शन करने वालों को समझा रहे हैं कि धांधली जैसी कोई बात ही नहीं है। उनका आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी बैलेट पेपर को बदलवाने का प्रयास कर रही है। हंगामा करते देख मौके पर एडीएम, एसडीएम, सीओ कोतवाल समेत फोर्स पहुंच गई। वाराणसी में प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि स्थिति स्पष्ट होने तक वह शांत नहीं होंगे। वहीं, जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि वह EVM चुनाव से संबंधित नहीं है। उन EVM से बुधवार को कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना था। EVM बदलने की बात पूरी तरह से अफवाह है।

बरेली में सपाइयों का हंगामा, बोले- धांधली हो रही

बरेली में नगर पालिका के बहेड़ी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कूड़े की गाड़ी में 3 संदूक पड़े मिले हैं। जानकारी पर सपाइयों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद पुलिस अधिकारी पहुंचे और फोर्स बुला ली गई। सपाइयों का कहना है कि भाजपा वालों के दबाव में अधिकारी धांधली कर रहे है। इसका से साफ-साफ उदाहरण है। इसके बाद उन्होंने बवाल और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे DM शिवकांत द्वेवेदी और SSP रोहित सिंह सजवाण। जो उनको किसी तरह से समझाया।

सोनभद्र में सपाई बोले-EVM से हो रही छेड़छाड़

सोनभद्र में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास सपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी बैलेट पेपर को बदलवाने का प्रयास कर रहे हैं। जिसमें SDM की गाड़ी और एक पिकप हैं। दोनों को मतगणना केंद्र के बाहर रोका गया है। हंगामा करते देख मौके पर ADM, CO कोतवाल समेत फोर्स पहुंच गई।

BJP प्रत्याशी को जिताना चाहता है प्रशासन

वाराणसी में सपा नेताओं का कहना था कि वह EVM की निगरानी के लिए पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे थे। इसी बीच पहड़िया मंडी के अंदर से चार मालवाहक निकले। दो वाहन तेजी से आगे निकल गए। एक वाहन बैरियर से टकरा गया तो आवाज सुनकर वह लोग भाग कर उसके पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि मालवाहक में पीछे EVM लदा हुआ था। सपाइयों ने वाहन घेर लिया तो चालक कूद कर भाग निकले। सपाइयों का आरोप है कि शहर दक्षिणी विधानसभा की EVM को पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से बदल दिया गया है। कारण कि शहर दक्षिणी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. नीलकंठ तिवारी बुरी तरह से हार रहे हैं। भाजपा के इशारे पर प्रशासन उन्हें जिताना चाहता है। सपाइयों के प्रदर्शन की जानकारी पाकर बसपा और सुभासपा के नेता भी कार्यकर्ताओं के साथ पहड़िया मंडी पहुंच गए और प्रदर्शन में शामिल हो गए।

EVM बदलने की बात अफवाह है

वाराणसी के जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए पहड़िया मंडी स्थित अलग खाद्य गोदाम में बने स्टोरेज से EVM यूपी कॉलेज ले जाई जा रही थी। EVM से संबंधित वाहन को कुछ राजनीतिक दलों लोगों ने रोक कर उसे चुनाव में प्रयुक्त EVM कह कर अफवाह फैलाई है।
कल काउंटिंग ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की द्वितीय ट्रेनिंग है और हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के लिए यह मशीन हमेशा प्रयुक्त होती हैं। जो EVM चुनाव में प्रयुक्त हुई थीं वे सब स्ट्रांग रूम में CRPF की निगरानी में सील बंद हैं। उनकी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है, जिसे सभी राजनीतिक दलों के लोग देख भी रहे हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

हैरतअंगेज: सब्जी में थूक लगाने की घटना पुलिस की ही थी साजिश, जांच के बाद दोषी सिपाही निलंबित

सपा प्रत्याशी की आवभगत में लगे उसहैतवासी, सुरेंद्र बोले 'इंटर कॉलेज दोगे तब करेंगे सपोर्ट'