MLC चुनावी जंग: बदायूं जिले में MLC पद पर धर्मेंद्र यादव स्वयं बने सपा प्रत्याशी - आबिद रज़ा

बदायूँ जनमत। जिले में एमएलसी चुनाव शुरू होने पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने प्रेस के माध्यम से एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा मौजूदा हालात में जिले में एमएलसी के पद पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को स्वयं प्रत्याशी बनना चाहिए। एमएलसी का चुनाव हारने के लिए किसी नेता को बलि का बकरा ना बनाएं।
जिला पंचायत के चुनाव में भी जानबूझकर चुनाव लड़ने के लिए बलि का बकरा बनाया गया, जो चुनाव धर्मेंद्र यादव पहले से जानते हैं कि शतप्रतिशत चुनाव जीता नहीं जा सकता। उस चुनाव में तरह-तरह के प्रलोभन देकर प्रत्याशी हारने के लिए तैयार किया जाता है।
यदि धर्मेंद्र यादव स्वयं को बदायूं का बड़ा लीडर मानते हैं, स्वयं को बदायूँ का विकास पुरुष मानते हैं। तब उनको एमएलसी का चुनाव स्वयं लड़ना चाहिए। यदि वह धोखे से जीत गए तब विधान परिषद के नेता इसलिए बन जाएंगे क्योंकि एक तो वह सपा परिवार के हैं, दूसरी बात विधान परिषद के नेता का पद स्वर्गीय अहमद हसन के इंतकाल के बाद खाली हो गया है। यह हमारा धर्मेंद्र यादव को सियासी सुझाव है। हमारे सुझाव के बाद देखना यह है कि धर्मेंद्र यादव जिले की सियासत में अपने को ईमानदारी में कितना दमदार मानते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

पढें मौलाना अरशद मदनी की तकरीर का वो हिस्सा जिससे बबाल खडा हो गया