शार्ट सर्किट से लगी आग, घर और दुकान में रखा सामान राख

बदायूँ जनमत। थाना उसहैत क्षेत्र के गांव भसुन्दरा में सोमवार देर रात्रि बिजली के शॉर्ट सर्किट होने से एक मकान में आग लग गई। जिसमें घर का सारा सामान, नकदी जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव भसुंदरा निवासी वृद्ध अहमद हसन पुत्र इब्ने हसन परचून की दुकान चलाते हैं। बीती रात शार्ट सर्किट से उनके घर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से घर में रखी नकदी, सामान, माल जेवर सहित परचून की दुकान का तमाम सामान जलकर राख हो गया।
वहीं हल्का लेखपाल अमित कुमार ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

बिसौली विधानसभा में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की संयुक्त प्रत्याशी रेखा चंद्रा ने गांवों में किया जनसंपर्क

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express