एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, जुआ और सट्टे के संरक्षक चौकी इंचार्ज व सिपाही निलंबित

बदायूँ जनमत। जुआ और सट्टे की शिकायत सही पाने पर एसएसपी डॉ ओपी सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना जरीफनगर पर तैनात व दहगवाँ चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक हेमराज सिंह और मुख्य आरक्षी संजीव यादव द्वारा थाना जरीफनगर दहगवाँ क्षेत्रान्तर्गत जुआ एवं सट्टा कराए जाने व संरक्षण देने के तथ्य प्रकाश में आने पर सीओ सहसवान से जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने पर उप निरीक्षक हेमराज सिंह एवं मुख्य आरक्षी संजीव यादव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में विभागीय दंडात्मक कार्यवाही हेतु प्रारम्भिक जांच अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के सुपुर्द की गई है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी