कार और बाइक में भिड़ंत, इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत

बदायूँ जनमत। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टप्पा वैश्य निवासी डालचंद्र (52) पुत्र नरवत अपने पुत्र की ससुराल थाना उझानी क्षेत्र के ग्राम वरी का नगला बाइक से जा रहा था।इसी बीच सुबह करीब दस बजे बदायूं मेरठ राज्य मार्ग स्थित सालिक नगला के पास पीछे से आ रही इको कार ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही डालचंद सड़क पर गिर गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
थाना मुजरिया पुलिस ने इको गाड़ी को पकड़ कर अपनी हिरासत में ले लिया, इधर डालचंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु होते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने सीएचसी सहसवान पहुंचकर जानकारी जुटाकर मृतक के शव को पीएम के लिए भिजवाया।
जानकारी जुटाती हुई पुलिस : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी