बिसौली प्रकरण : पत्रकार के समर्थन में बिजली कर्मचारियों ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

बदायूँ जनमत। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के तत्वाधान में संविदा कर्मचारी सर्किल जनपदीय ऑफिस पर इकट्ठा हुए। जहां कर्मचारियों ने। पत्रकार हिमांशु उपाध्याय के साथ बिसौली तहसील के नायब तहसीलदार अरुण कुमार ने गांव परवेज नगर अफगना में कवरेज के दौरान अभद्रता को लेकर घोर निंदा की। साथ ही संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार को नायब तहसीलदार के विरुद्ध कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा गया। 
इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव, मध्यांचल उपाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति, जिलाध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार, अनुज कुमार, मुसव्विर अली आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, खेत में घेरकर दो तमंचों से बरसाईं थीं गोलियां

उसहैत में लगी भीषण आग, झोपडी़नुमा 23 घर जलकर हुए राख, प्रशासन के फूले हाथपांव - Janmat Express

हम हुसैनी हैं शरियत के लिए दे देंगे अपना सर : अशरफ किछौछवी