संदेश

विधानसभा चुनाव : अखिलेश की साइकिल को मिली प्रसपा की चाबी, यूपी में हलचल तेज

चित्र
लखनऊ जनमत। समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी है। अखिलेश चाचा से मिलने उनके घर पहुंचे थे। अखिलेश ने ट्विटर पर लिखा, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाक़ात हुई और गठबंधन की बात तय हुई। क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है और सपा और अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है।

एक बूथ - दस यूथ : अपना दल एस ने कईयों को सौंपी अहम जिम्मेदारी

चित्र
बदायूँ जनमत। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर पटेल चौक पर लगी सरदार पटेल प्रतिमा पर अपना दल एस द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा भाव से मनाया गया। माल्यार्पण के उपरान्त सदस्यता अभियान चलाया गया। साथ ही कईयों को  जिम्मेदारियां सौंपी गई। जिसमें योगेश पटेल वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष, राहुल त्रिवेदी वरिष्ट महासचिव, शिवेन्द्र पटेल उपाध्यक्ष, एड रघुवीर सिंह उपाध्यक्ष, धीरपाल पाल उपाध्यक्ष, गगन पटेल जिला महासचिव, चक्रेश कुर्मी जिला महासचिव, डॉक्टर पंकज राठौर जिला महासचिव, सतीश चंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह जिला सचिव, प्रशांत पटेल जिला सचिव, देशपाल सोलंकी जिला सचिव, सतीश सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य, ब्रह्मप्रकाश जिला कार्यकारिणी सदस्य, ठाकुर लोकेश प्रताप सिंह जिला महासचिव युवा मंच और मुदित पटेल को जिला सचिव छात्र मंच का दायित्व सौंपा गया है। जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को एक बूथ 10 यूथ के फार्मूला पर कार्य करने के निर्देश दिए और कहा हम सब लोगों को जनता के बीच जाकर बहन अनुप्रिया पटेल द्वारा जो लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी जा रही है उसको पहुंचान

11वां दिन : 'आबिद चले - गांव की चौपाल' को मिलने लगा जनसमर्थन, ग्रामीण बोले- अगला विधायक आबिद ही

चित्र
बदायूँ जनमत। सदर सीट क्षेत्र में लगातार पूर्वमंत्री आबिद रज़ा द्वारा "आबिद रज़ा चले - गांव की चौपाल" नामक कार्यक्रम गांव गांव चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज 11वें दिन पूर्व मंत्री आबिद रज़ा द्वारा ग्राम कुनार, बरातेगदार, गुरुपुरी विनायक, सिल्हारी, दहेमी, सिरसा ठेर आदि गांवों में चौपाल लगाई। चौपाल के माध्यम से पूर्वमंत्री ने ग्राम वासियो से वार्ता की और अपने विधायकी के कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यों को गिनाया। ग्रामवासियों ने आबिद रज़ा के शानदार कार्यकाल की प्रशंसा की। ग्रामवासियों ने पूर्व मंत्री आबिद रजा का जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया। चौपाल में ग्रामवासियों ने कहा आबिद रजा को 2022 के चुनाव में हिंदू मुस्लिम सभी समाज का वोट मिलेगा और आबिद रज़ा सभी समाज के लोगों के वोटों से अवश्य विधायक बनेंगें। आबिद रज़ा ने अपने कार्यकाल में बहुत विकास किया है। उन्होने अपने कार्यकाल में सभी धर्मों के लोगों के काम किये हैं। उन्होंने हमेशा अपने वोटर की बड़ी ही मज़बूती से सिफारिश की है। इसलिए अब तय हो चुका है कि सदर सीट से अगला विधायक आबिद रज़ा ही होगा।

ककराला के मुस्लिम पीजी कॉलेज के स्थापना दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम, महिलाओं में हो रही है शिक्षा वृद्धि - जनमत एक्सप्रेस

चित्र
बदायूँ जनमत। आज 15 दिसंबर मुस्लिम पी.जी. कॉलेज ककराला के स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रोशन परवीन द्वारा कॉलेज के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। महविद्यालय के प्रबंधक अजमल खान को महाविद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया। महाविद्यालय के समाज कार्य विभाग (MSW) के विभागाध्यक्ष मुहम्मद शोएव    ने बताया कि मुस्लिम पी.जी. कॉलेज ककराला के माध्यम से आज महिलाओं की शिक्षा में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसका श्रेह प्रबंधक समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक हाजी मुस्लिम खां को जाता है। जिन्होंने क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अभाव को देखते हुए इस महाविद्यालय की स्थापना की। वहीं उर्दू विभाग के प्रवक्ता मुसर्रफ खान ने कहा आज ककराला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए महाविद्यालय अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता राकेश कुमार ने कहा मुस्लिम पी.जी.कॉलेज ककराला के छात्र छात्राऐ देश विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। महाविद्यालय के वरिष्ठ लेखाकार अतहर खां साहब ने कहा महाविद्याल

हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने पर घरों में दौड़ा करंट, भैंस की मौत दो झुलसे

चित्र
बदायूँ जनमत। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव खासपुर गौंटिया में हाईटेंशन लाइन पर फाल्ट हो जाने के कारण घरों में करंट दौड़ जाने से एक भैंस की मौत हो गई। वहीं दो युवक झुलस गए। खासपुर गौंटिया में गांव के सहारे हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जहां गांव से सटे 63 केविए का ट्रांसफार्मर लगा है। जिससे गुजरने वाली लाइन जर्जर स्थिति में ही है। जिस पर हमेशा फाल्ट होते रहते हैं। घटना सोमवार रात की है, जहां हाईटेंशन लाइन पर फाल्ट हो जाने के कारण हाईबोल्टेज करंट लगभग आधा दर्जन घरों में दौड़ गया। जहां पातीराम पुत्र तेजराम के पूरे घर में करंट दौड़ गया। उनकी पशुशाला में बंधी भैंस की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही उनके लड़के सुरेंद्र, गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए।

गांव की चौपाल : चाहे जिस पार्टी से भी चुनाव लड़ें व्यक्तिगतरूप से हम आबिद रज़ा के साथ

चित्र
बदायूँ जनमत। बदायूं विधानसभा क्षेत्र में पूर्वमंत्री आबिद रज़ा द्वारा लगातार "आबिद रज़ा चले - गांव की चौपाल" नामक कार्यक्रम गांव  गांव चलाया जा रहा है। इसी क्रम आज 9 वे दिन पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने रफियाबाद, कान्हा नगला, कुंडरा, नौसेना, मुल्लापुर नवादा की गोटिया, तिसंगा, फरीदपुर, थरा आदि गांवों में चौपाल लगाई। पूर्वमंत्री ने अपने विधायकी के कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यों की चर्चा की। ग्रामवासियो ने आबिद रज़ा के शानदार कार्यकाल की जमकर प्रशंसा की। ग्राम वासियो ने कहा हमें तेजतर्रार, हमारा मजबूती से पक्ष रखने वाला नेता ही चाहिए। जो सारी खूबियां बदायूं विधानसभा में सिर्फ आबिद रजा में मिलती हैं। इसलिए हम सभी लोग 2022 के चुनाव में आबिद रजा के साथ हैं। आबिद रजा चाहे जिस पार्टी से भी चुनाव लड़ें हम सभी समाज के लोग व्यक्तिगत तौर पर आबिद रजा के साथ हैं। आबिद रजा सबसे दमदार व्यक्ति हैं, विधायक बनने वाली सारी खूबियां आबिद रजा में हैं। इसलिए हम सब ने तय कर लिया है कि अब 2022 में सिर्फ आबिद रजा को ही विधायक बनाना है।

इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड के प्रांतीय कांफ्रेस में 15 प्रस्ताव पास, चुनाव में भागीदारी का बात

चित्र
बदायूँ जनमत। इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड इंडिया द्वारा एक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन शहर के हाफिज़ सिद्दीक़ इस्लामियां इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न संगठनों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने शिरक़त की। इन में सभी समुदाय और धर्मों के धर्मगुरूओं और प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता बोर्ड के नेशनल चेयरमैन मौलाना डॉ0 यासीन अली उस्मानी ने की। सम्मेलन में सर्वसम्मति से एक हक़ का ऐजेंडा तैयार किया। जिसे आने वाली सरकार को लागू करने की अपील की जायेगी। वहीं वक्ताओं ने आज के हालात पर भी गंभीरता पूर्वक चर्चा की, और इस नतीजे पर पहुंचे कि इन चार पांच वर्षों के बीच ऐसा महसूस किया गया है कि संविधान के मूल्यों की अनदेखी की जा रही है। लोकतंत्र, न्याय तंत्र, धार्मिक आजादी जैसे बुनियादी नागरिकों के बुनियादी अधिकारों से वंचित करने के प्रयास हो रहे हैं। लोकतंत्र में विश्वास ना रखने वाली ताकतें अपनी विशेष विचारधारा को बढ़ावा देने में लगी हुई है। गरीबों, कमजोर की समस्याएं हल करने में मौजूदा शासकों की कोई दिलचस्पी नहीं है। मजदूर, किसान, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़

'आबिद चले - गांव की चौपाल' कार्यक्रम में बोले ग्रामीण, हमने तय किया आबिद को विधायक बनाना है

चित्र
बदायूँ जनमत। बदायूं विधानसभा क्षेत्र में पूर्वमंत्री आबिद रज़ा द्वारा पिछले 7 दिनों से लगातार आबिद रज़ा चले - गांव की चौपाल" नामक कार्यक्रम गांव गांव चलाया जा रहा है। इसी क्रम आज 8 वे दिन पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने हरनाथपुर, बागरपुर, कलिलया काज़िमपुर, टिकुरी, निमठोली, निनमा, गरुईया  आदि गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामवासियो के साथ बैठकर राजनैतिक चर्चा की। आबिद रज़ा ने अपनी विधायकी के समय मे कराये गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए ग्रामवासियो से  वोट देने का आग्रह किया। चौपाल कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक गांव में आबिद रज़ा का शानदार स्वागत किया गया। ग्रामवासियो ने आबिद रज़ा के बारे में कहा कि बदायूं विधानसभा में आज हिंदू मुसलमान सभी की यही आवाज है। बदायूं में अगर कोई भाजपा को हरा सकता है  तो वह नाम सिर्फ आबिद रजा है। हमने तय कर लिया है कि अगर किसी को विधायक बनाना है तो वह सिर्फ आबिद रज़ा हैं।