संदेश

बदायूं से लापता हैं जमात रजा़ ए मुस्तफा कार्यकर्ता सहित पाँच युवक - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत। दरगाह आला हज़रत बरेली से तआल्लुक रखने वाली जमात रजा़ ए मुस्तफा के कार्यकर्ता रेहान रजा़ अपने चार साथियों समेत कल सोमवार की रात से बदायूं जनपद से लापता हैं। चर्चा के अनुसार कल नदीम रजा़ नाम का युवक थाना हज़रतपुर क्षेत्र में गया था। चर्चा है कि तेज रफ्तार में गाडी चलाने पर थाना हज़रतपुर पुलिस ने उसे रोक था। उसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई थी। (हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है)। इसकी सूचना पर कल देर रात जमात रजा़ ए मुस्तफा के कार्यकर्ता रेहान रजा़ अपने तीन साथियों के साथ बरेली से थाना हज़रतपुर को निकले थे। कल रात करीब 11:30 बजे से ही रेहान रजा़ अपने चार साथियों के साथ बदायूं से लापता हैं। साथ ही सभी के फोन भी बंद हैं। इसकी सूचना पर जमात रजा़ ए मुस्तफा के पदाधिकारियों व अन्य लोगों बदायूं के कई थानों में फोन पर संपर्क किया लेकिन किसी का कुछ पता नहीं लग सका। वहीं जनमत एक्सप्रेस न्यूज़ ने हज़रतपुर थानाध्यक्ष और सीओ दातागंज से फोन पर संपर्क करना चाहा लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ। फाइल फोटो - जमात रजा़ ए मुस्तफा के कार्यकर्ता रेहान रजा़ : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 99976

आज मंगलवार को बदायूं में निकले 6 कोरोना संक्रमित - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत। आज मंगलवार को आज जिले में 471 रिपोर्ट प्राप्त हुईं जिसमें से 6 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। 465 रिपोर्ट निगेटिव हैं। जानकारी के अनुसार दो जगत ब्लॉक क्षेत्र में और चार बदायूं क्षेत्र के संक्रमित हैं। वहीं 272 सैम्पल जांच को भेजे गये हैं।

चचेरे-तहेरे भाइयों के झगड़े में देर रात चले लाठी डंडे, एक युवक की मौत

चित्र
बदायूँ जनमत। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर में सोमवार की रात चचेरे तहेरे भाइयों में विवाद के बाद चले लाठी डंडों में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर एसओ प्रदीप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार गांव मानकपुर निवासी संतोष पुत्र नंदलाल का अपने चचेरे भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आपने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान संतोष के सिर में लाठियां लग गयीं और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। कुछ ही देर में युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने शव का पंचनामा भरवाकर पीएम हाउस भेज दिया है।

कांग्रेस विधायक का आरोप, सचिन पायलट ने मुझे दिया था 35 करोड़ का अॉफर

चित्र
जनमत एक्सप्रेस।  राजस्थान के कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा ने सचिन पायलट पर आरोप लगाया कि कांग्रेस छोड़ने के लिए पायलट ने 35 करोड़ का ऑफर दिया था। इसकी जानकारी मैंने मुख्यमंत्री को दी थी। गिर्राज बोले कि यह बात में भगवान की मूर्ति पर हाथ रखकर भी कह सकता हूं। पायलट ने जवाब दिया कि इन आरोपों से दुख हुआ है, पर अचंभा नहीं है। ऐसे निराधार आरोप लगाने वाले विधायकों के खिलाफ सख्त कानूनी एक्शन लूंगा। घर मिलने पहुंचा था, तब पायलट ने ऑफर दिया- गिर्राज पायलट ने कहा कि यह आरोप मेरी छवि खराब करने के लिए लगाए जा रहे हैं। लेकिन, इनसे मैं डिगूंगा नहीं। मैं अपने विश्वास पर कायम रहूंगा। इससे पहले गिर्राज ने होटल फेयरमॉन्ट के बाहर कहा, ‘दिसंबर में मैं पायलट से उनके घर पर मिला था। वहीं, पर उन्होंने ऑफर दिया गया था। राज्यसभा चुनाव के वक्त भी उन्होंने यह बात कही थी।’ गिर्राज मलिंगा लगातार तीन बार से विधायक हैं। पहली बार बसपा से विधायक बने थे। इसके बाद वह गहलोत सरकार में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। भाजपा ने संपर्क नहीं किया, पायलट ने ही ऑफर दिया यह पूछे जाने पर कि क्या उनके पास इसका कोई सबूत है,

राजस्थान में केरल जैसी बर्बरता, खेत में घुसने पर कुल्हाड़ी से ऊंटनी के पैर काटे

चित्र
जनमत एक्सप्रेस।  राजस्थान के चूरू के सरदार शहर क्षेज्ञ में एक खेत में घुसने पर राज्य पशु ऊंटनी के आगे के दोनों पैर काट दिए गए। यह घटना शनिवार को सरदार शहर के साजनसर गांव से सामने आई है। यहां एक खेत में चार साल की ऊंटनी के घुसने पर तीन लोगों ने बर्बरतापूर्वक कुल्हाड़ी से वार कर उसके आगे के पैर काट दिए। एक पैर तो बिल्कुल अलग हो गया, दूसरे में गंभीर चोट आई हैं।  ऊंटनी की कराह सुनने के बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने घायल ऊंटनी को साजनसर गांव की गोशाला में भिजवाया। जहां पशु चिकित्सकों को बुलाकर ऊंटनी का उपचार शुरू करवाया गया। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने गुस्सा जताया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उपचार कर रहे डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि ऊंटनी का काफी खून बह गया था। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। डॉ. केसरीचंद नाई तथा डा. गिरधारीलाल कस्वा ने बताया कि ऊंटनी का एक पैर बिल्कुल अलग हो गया, जिसे वापस नहीं जोड़ा जा सकता। वहीं, ऊंटनी के साथ हुई क्रूरता के मामले में गांव मेहरासर चाचेरा के ओम सिंह राजपूत ने गांव साजनसर के तीन लोगों के खिला

सपा नेता आज़म, डॉ कफील और मुनव्वर अली की रिहाई को लेकर कल मैदान में उतरेगी पीस पार्टी

चित्र
बदायूँ जनमत। सपा नेता   आजम खाँन, डॉक्टर कफील और मुन्नवर अली की रिहाई को लेकर पीस पार्टी के कार्यकर्ता कल डीएम को ज्ञापन सौपेंगे। यह जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष सलीम खाँन ने दी है। आज सोमवार को शहर के बाबूराम मार्केट स्थित पीस पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सलीम खान की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमे प्रदेश सचिव अतीक कादरी ने कहा कि कल 21 जुलाई मंगलवार को पीस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अय्यूब के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार, डॉक्टर कफील खाँन और पीस पार्टी मऊ के विधानसभा अध्यक्ष मुनव्वर अली की रिहाई के लिए पार्टी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सड़क पर उतर कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी कार्यकर्ता एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं महामहिम राष्ट्रपति महोदय और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा। बैठक में फहीम सलमानी, इकबाल खा, नसीम सैफी, युसुफ अली, शादाब अन्सार, सुरेश कश्यप, आशू खान आदि मौजूद रहे।

उसहैत सोत नदी : तीसरे दिन भी हुई पैमाइश, नदी के किनारे खेतों का रकवा नापा - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत। उसहैत क्षेत्र में सोत नदी को कब्जा मुक्त कराने का प्रयास जोरों पर है। आज तीसरे दिन भी दातागंज तहसील से पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की। कानूनगो कुतुबुद्दीन के नेतृत्व में हल्का लेखपाल मैकूलाल, उजागर सिंह आदि लेखपालों की संयुक्त टीम ने आज सोत नदी के किनारे मौजूद खेतों का रकवा नापा। आज कस्बा उसहैत के पक्का पुल के नीचे पैमाइश की गई। जानकारी के अनुसार कल मंगलवार को राजस्व टीम इससे आगे की पैमाइश करेगी। वहीं सोत नदी पर अवैध रूप से काबिज माफियाओं में दहशत का माहौल है।  उसहैत में सोत नदी के किनारे खैतों की पैमाइश करती हुई राजस्व विभाग की टीम : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313

दिल्ली से लापता है उसहैत का तसब्बर, तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग़ - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत। कस्बा उसहैत के वार्ड संख्या दो निवासी तसब्बर (50) पुत्र मुनब्बर पिछले तीन दिन से दिल्ली से अचानक लापता हो गया। आज तीसरे दिन भी उसका कोई सुराग़ नहीं लग सका। तसब्बर के छोटे भाई नवाब ने बताया कि करीब एक माह पहले तसब्बर रोजी रोटी की तलाश में दिल्ली गया था। शुक्रवार की शाम को फोन पर घर वालों से बात हुई थी। लेकिन शनिवार 18 जुलाई से तसब्बर का फोन बंद आ रहा है। उसके बाद से तसब्बर के परिजनों ने जानने वालों से संपर्क साधा लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा सका है। अनहोनी की आशंका को लेकर तसब्बर के परिजनों का बुरा हाल है। लापता तसब्बर का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस न्यूज़। 9997667313