संदेश

बनवारी सिंह यादव की जयंती पर बोले धर्मेंद्र - उनकी मेहनत व परिश्रम से बदायूं को सपा का गढ़ कहा जाता है

चित्र
बदायूँ जनमत।  समाजवादी पार्टी मेें बदायूँ की राजनीति के भीष्म पितामाह स्व0 बनवारी सिंह यादव की 72वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज पूर्व विधायक आशीष यादव द्वारा नौशेरा स्थित फॉर्म हाउस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव मौजूद रहे, वहीं अध्यक्षता ठा0 लल्लू सिंह ने की और संचालन राजीव राज गुप्ता ने किया। गोष्ठी से पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव सहित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व0 बनवारी सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि स्व0 बनवारी सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव के साथ कड़ी मेहनत पार्टी को उचाईयों तक पहुंचाया है। उनकी मेहनत व परिश्रम से बदायूँ को समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता रहा है। एक समय में जिले की सांसद, सभी विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों के पदों पर समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के पिछड़े, दबे-कुचले लोगों के लिये संघर्ष करते हुए बिता दिया। स्व0 बनवारी सिंह यादव को प्रदेश का मिनी मुख्यमंत्री भी कहा जाता था, वे मुलायम स

बगरैन में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलेे में स्पर्श कुष्ठ रोग के बारे में लोगों को जागरूक किया

चित्र
बदायूँ जनमत।  आज रविवार को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगरैन में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलेे में गांघी जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य मे चलाये जा रहे स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य मेला मे आये हुये लाभार्थियों को कुष्ठ रोग के बारे मे जानकारी दी गई। कुष्ठ रोग के प्रति सभी को जागरूक रहने का सन्देश दिया। कुष्ठ रोग का इलाज सभी सरकारी चिकित्साल्यों मे निःशुल्क उपलब्ध है। मेले मे आये हुये लोगों को सभी अन्य बीमारियों का निशुल्क निदान किया गया। मेले मे डॉ अज़हर अंसारी, डॉ राजीव, पीएमडब्ल्यू नवाब मियां, एलटी दुर्वेश सिंह, ऑप्टिमेट्रीस्ट सृजन वाशिष्ट, स्टॉफ नर्स खुशनुमा, प्रेम वीर आदि उपस्थित रहे। बगरैन में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत जानकारी देते हुए : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

समाजवादी किसान घेरा : किसान की ज़मीन चंद उद्योगपतियों के हाथ देना चाहती है सरकार - धर्मेंद्र यादव

चित्र
बदायूँ जनपद। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर "समाजवादी किसान घेरा" के अंतर्गत पार्टी के नेता पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव आज बिसौली विधानसभा के ग्राम सिसईया, बदायूँ विधानसभा के ग्राम सिलहरी, लाही फरीदपुर, रसूलपुर, सैमरमई में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए व चौपाल लगाकर ग्रामवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। ग्राम सिसईया में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि आज पूरे देश व प्रदेश का किसान केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों से बुरी तरह से त्रस्त है। पिछले कई महीनों से दिल्ली की सीमा पर इस ठंडे मौसम में सड़कों पर किसान केंद्र सरकार के काले कानून के विरोध में धरना दे रहे हैं, परंतु इस गूंगी बहरी सरकार का दिल नहीं पसीजा है। देश के प्रधानमंत्री इन काले कानून के सहारे पूरे देश के किसानों की जमीन चंद उद्योगपतियों के हाथ में दे देना चाहते हैं। प्रदेश में जब जब समाजवादी पार्टी की सरकार रही किसानों के लिये बिजली, पानी को मुफ्त किया गया, खाद व यूरिया के लिये किसानों को लाठी नहीं खानी पड़ी, किसानों की लिये पेंशन का प्रावधान किया गया। आज इस जनविरोधी स

दो दिवसीय दौरे पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव बदायूं में करेंगे किसान घेरा कार्यक्रम - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनपद। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव कल 25 दिसम्बर को दो दिवसीय दौरे पर बदायूं आ रहे हैं। इसके अंतर्गत दिनांक 25 दिसम्बर को गांवों की चौपालों पर "किसान घेरा कार्यक्रम" के अंतर्गत बिसौली विधानसभा के ग्राम सिसईया में पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य द्वारा अयोजित कार्यक्रम में सायं 4 बजे, बदायूं विधानसभा के ग्राम सिलहरी में अतुल पटेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सायं 5 बजे, ग्राम रसूलपुर में किशनपाल सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सायं 6 बजे तथा ग्राम सैमरमई में यासीन गद्दी द्वारा आयोजित कार्यक्रम सांय 7 बजे में सम्मिलित होंगे। रात्रि विश्राम अपने आवास पर करेंगे। दिनांक 26 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से बदायूं स्थित अपने आवास पर आमजनता व सपा कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे।

महिला को बदनियती से दबोचा, तमंचा दिखाकर कपडे़ फाड़े - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनपद। थाना उसहैत क्षेत्र के गांव कैला में बीती रात एक विवाहिता महिला को एक युवक ने बदनीयती से उसके घर में घुसकर उसे दबोच लिया। साथ ही तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की जिससे उसके कपड़े फट गये।  गांव कैला निवासी एक विवाहिता महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाये हैं। उसने कहा है कि गांव का करूआ पुत्र ख्याली उसे आते जाते छेड़ता था। बीती रात वह उसके घर में आ घुसा और उसे बदनियत से दबोच लिया। तमंचा दिखाकर वह दुष्कर्म की कोशिश करने लगा जिसके चलते महिला के कपड़े भी फट गये। महिला के शोर करने वह घर से भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित महिला ने आज गुरूवार सुबह थाना पुलिस को तहरीर दी, जिसके संबंध में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला को जांच हेतु जिला अस्पताल भेजा है। 

किसानों के समर्थन में सांसद और विधायकों के घरों पर थाली बजाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया नजरबन्द - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत।  प्रांतीय आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में होने वाले सांसद विधायक के घरों पर ताली और थाली बजाने का रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने नज़रबंद कर लिया। जिसके विरोध में कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह के निवास पर ही ताली थाली बजाकर विरोध किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जिस तरह शासन पुलिस प्रशासन के बल पर किसानों की आवाज़ रोकने का कार्य कर रही है, ये तानाशाही जो कि अब चलने वाली नहीं है। कांग्रेसजन किसानों के साथ है एवम किसानों विरोधी काला कानून वापस होने तक किसानों के साथ संघर्ष करेगी। आज 23-12-2020 किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व०चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के सभी क्षेत्रीय सांसदो के घरों पर पहुँच कर ताली एवं थाली बजाकर किसान संघटनों के समर्थन में केंद्र सरकार को कुम्भकर्णीय नींद से जगाने हेतु प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था। प्रदर्शन से पहले ही मेरे आवास पर पुलिस प्रशासन ने नजर बन्द कर किसानों के हक की आवाज़ उठाने से रोकने का काम किया है, पर कांग्रे

शकील बदायूँनी ने अपनी कलम से दुनियां में किया जिले को गौरवान्वित : डीएम

चित्र
बदायूँ जनमत।  शकील बदायूँनी स्मृति वैचारिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में शिक्षा, समाजसेवा और अन्य क्षेत्रों में जिले की महान विभूतियों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया। उन्होंने कहा कि शकील बदायूँनी ने अपनी कलम से।पूरी दुनियां में बदायूँ जिले को गौरवान्वित किया। उनके गीत और शायरियां आज भी नौजवानों और बुजुर्गों की जुंबा पर गुनगुनाते देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा प्रतिभाशाली व्यक्तित्व राष्ट्र का गौरव हैं। उनका संघर्ष भरा जीवन दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत होता है। उन्होंने कहा कि बदायूँ गौरव क्लब सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रमुख भूमिका का निर्वाहन कर रहा है। इसके लिए बदायूँ गौरव क्लब के सचिव अमन मयंक शर्मा बधाई के पात्र हैं। विशिष्ठ अतिथि मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत ने कहा कि शकील बदायूँनी की लेखनी ने वर्तमान समस्याओं की वास्तविकता को लिखा। उनकी प्रतिभा का कोई मुकाबला नहीं। उन्होंने कहा लक्ष्य को निर्धारित करने वाला व्यक्ति ही।उ

किसान आंदोलन के समर्थन में लोकमोर्चा संयोजक अजीत यादव ने जिला गन्ना कार्यालय पर शुरू की भूख हड़ताल - Janmat

चित्र
बदायूँ जनमत। जनपद में यदु शुगर मिल समेत चीनी मिलों पर गन्ना किसानों के गन्ना बकाया के भुगतान, सूबे में गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। भूख हड़ताल द्वारा मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरुद्ध देश में जारी किसान आंदोलन का समर्थन किया जा रहा है। भूख हड़ताल पर बैठते समय लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव ने कहा कि बदायूँ जनपद में यदु शुगर मिल पर गन्ना किसानों का पिछले वर्ष का 67 करोड़ रुपया बाकाया है और पूरे सूबे में गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ से अधिक बकाया है। जिससे किसानों के सामने भुखमरी का संकट पैदा हो गया है। गन्ना कानून में गन्ना सप्लाई के 14 दिनों के अंदर भुगतान के प्रावधान को योगी सरकार जानबूझकर लागू नहीं कर  रही है। नए सत्र में 26 अक्टूबर से चीनी मिलें शुरू हो चुकी हैं लेकिन अभी तक सूबे में गन्ना मूल्य घोषित न करने से योगी सरकार का किसान विरोधी चरित्र बेनकाब हो गया है। संघ - भाजपा की योगी सरकार चीनी मिल मालिकों से मिली हुई है और गन्ना किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही है । उन्होंने कहा कि