संदेश

नायब तहसीलदार के नेतृत्व में आयोजित हुआ समाधान दिवस - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत। थाना उसहैत में आज शनिवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा समेत सभी हल्कों के लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे। समाधान दिवस में भूमि संबंधित मात्र आठ प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह ने सभी के निस्तारण को टीम बनाकर हल्का लेखपाल को आदेशित किया है। वहीं कुछ के निस्तारण को तत्काल पुलिस फोर्स के साथ लेखपाल को भेजकर निस्तारण कराया गया। उधर नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह ने बताया कि कल रविवार 13 दिसंबर को प्रत्येक बूथों पर बीएलओ द्वारा वोट बनाये जायेंगे। जो भी व्यक्ति जिसकी आयु जनवरी 2021 को 18 वर्ष होगी वह अपना वोट अवश्य बनवा ले। उसहैत थाने में समाधान दिवस का आयोजन : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

किसान बिल : सरकार ने 19 दिसंबर तक नहीं मानी मांगें तो उपवास शुरू करेंगे किसान - Janmat Express

चित्र
नई दिल्ली जनमत। दिल्ली की सरहदों पर डटे किसान अपनी मांगों से समझौता करने को तैयार नहीं है। शनिवार को उन्होंने सरकार को उपवास रखने की चेतावनी दे दी है। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार को 19 दिसंबर का अल्टीमेटम भी दिया है वहीं, सरकार लगातार संगठनों से कानूनों में किए गए संशोधनों को मानने की अपील कर रही है। पुलिस ने भी प्रदर्शन कर रहे किसानों को बड़े हाईवे और अन्य सड़कों को ब्लॉक करने से रोक दिया है। किसानों को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कल से होगा ट्रैक्टर मार्च... नए कृषि कानूनों से नाराज किसानों का आंदोलन और तेज हो गया है. संयुक्त किसान आंदोलन के नेता कमल प्रीत सिंह पन्नू ने कहा ‘कल सुबह 11 बजे से हजारों किसान राजस्थान के शाहजहांपुर से ट्रैक्टर मार्च करेंगे और जयपुर दिल्ली मुख्य सड़क को ब्लॉक करेंगे।’ उन्होंने कहा ‘हमारे राष्ट्रीय स्तर पर किए गए आह्वान के बाद हरियाणा के सभी टोल प्लाजा पर आज शुल्क नहीं वसूला जाएगा।’

सैदपुर में आधार कार्ड के नाम पर अवैध वसूली, छात्रों ने डीएम से की शिकायत - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत।  सैदपुर डाकघर पर आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का धंधा जोरो पर चल रहा है। क्षेत्र से आये लोगों से आधार कार्ड धारकों से जल्दी बनवाने के नाम पर 500 रुपयों की अवैध वसूली की जा रही है। सप्ताह में केवल एक ही दिन आधार कार्ड का संसोधन एवं बनाने का काम किया जाता है। जिसके चलते छात्र छत्राओं को छात्रवृति के ऑनलाइन के लिए व अन्य लोगों को आधार कार्ड बनवाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं डाकघर पर सुबह 6 बजे से आधार कार्ड बनवाने को लम्बी लाइन लग जाती है। क्षेत्र से आये ग्रामीण डाकघर पर भूखे प्यासे लाइन में खडे़ होकर आधार कार्ड बनवाने का शाम तक इन्तजार कर घर वापस लौट जाते हैं, और अगला शनिवार आने का इंतजार करते हैं। ऐसा क्रम काफी दिनों तक चलने के बाद भी लोगों का आधार कार्ड नहीं बन पाता है क्योकिं आधार बनवाने पर 500 रूपये देने पड़ते हैं। जो रुपये दे देता है उसका पहले कार्ड बनाया जाता है। कस्बा सैदपुर में यह गोरखधंधा जोरों पर फूल रहा है। छात्र छात्राओं का कहना कि छात्रवृति की ऑनलाइन की तारीख 15 दिसम्बर है अगर हमारे आधार कार्ड का संसोधन नहीं किया गया तो वह वं

मिशन शक्ति : अपने बच्चों को कम से कम 12वीं तक शिक्षा अवश्य दिलाऐं - राजकुमार

चित्र
बदायूँ जनमत।  विकास खण्ड उसावां के ग्राम गढ़ियाहरदोपट्टी में प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मिशन शक्ति के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संस्था समन्वयक मो० हन्नान ख़ान ने मानव व बाल तस्करी तथा बाल भिक्षावृत्ति के मुद्दे पर जानकारी दी। थाना उसहैत के एसआई सोवीर सिंह द्वारा पुलिस आपातकाल सेवा 112 हेल्पलाइन न० पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है, ज़रूरत पड़ने पर 112 की सहायता लें। संस्था अध्यक्ष राजकुमार शर्मा लड़का लड़की में भेद न करके एक समान समझने को बताते हुए कम से कम 12वीं तक शिक्षा दिलवाने को प्रेरित किया। बैठक का संचालन चाइल्ड हेल्प लाइन उसावां के टीम लीडर ढाकन सिंह द्वारा किया गया।  बैठक में ग्राम प्रधान चंचला देवी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुनीता देवी, आशा कार्यकत्री अनीता देवी, प्राथमिक विद्यालय गढ़ियाहरदोपट्टी का समस्त स्टाफ, संस्था सुपरवाइजर रामवीर शर्मा, रूबी शाक्य, उसहैत थाने से पुलिस स्टाफ तथा गॉव के लगभग 75 लोग व 55 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

बदायूं : घने कोहरे का पहला दिन और चली गई 6 लोगों की जान, 11 गंभीर - जनमत एक्सप्रेस

चित्र
बदायूँ जनमत। दुर्घटनाओं के लिहाज से आज का दिन जिले के लिए काला शुक्रवार साबित हुआ। घने कोहरे का पहला दिन था जिसके चलते 3 अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की जान चली गई जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पहला हादसा घने कोहरे में तड़के लगभग 7 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव शिकरापुर के नजदीक हुआ। जिसमें शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी वैन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि वैन के सामने से परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक जितेंद्र पुत्र सोबरन निवासी चिरोला थाना गंजडुंडवारा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि वैन में बैठा कामेश पुत्र जोगराज निवासी ग्राम खुडवारा थाना कादरचौक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में वैन में बैठे राजू पुत्र कुंवरपाल निवासी धनसिंहपुर थाना गंगोरी अलीगढ़, इंद्रपाल पुत्र राजाराम निवासी खुडवारा, धर्मेन्द्र पुत्र अमर सिंह निवासी कटकपुर एटा, नत्थू पुत्र रामसेवक निवासी खुडवारा, अमरपाल पुत्र मुन्नालाल निवासी खुडवारा, प्रेमपाल पुत्र सोनपाल निवासी बनेल थाना गंजडुंडवारा, चंद्रपाल पुत्र बद्री निवासी खुडवारा गंभीर रूप से घायल सभी का इलाज

किसान आंदोलन के समर्थन में 14 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा लोकमोर्चा - Janmat Express

चित्र
बदायूँ जनमत। अंबानी -अड़ानी और अमेरिकी कंपनियों के फायदे को मोदी सरकार ने तीन कृषि कानून बनाये हैं। इन कृषि कानूनों के लागू होने से किसानों के साथ ही आम जनता को भारी नुकसान होगा। यह वक्तव्य लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव ने आज नेकपुर कार्यालय पर लोकमोर्चा कार्यसमिति की बैठक में दिया।  उन्होंने बताया कि लोकमोर्चा ने तीन कृषि कानूनों के विरुद्ध जारी किसान आंदोलन के आह्वान पर 14 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। लोकमोर्चा ने जिओ समेत अंबानी -अड़ानी के उत्पादों के बहिष्कार को अभियान चलाने का निर्णय भी लिया है।  इसके तहत वकीलों, व्यापारियों, कर्मचारियों, किसानों, मजदूरों और नौजवानों समेत समाज के हर वर्ग और तबके से जनसंपर्क किया जायेगा और उनसे अपील की जाएगी की कोई  जिओ सिम न खरीदे। जिहोंने जिओ सिम खरीद लिया है वे उसे किसी अन्य कंपनी में पोर्ट करा लें। रिलयांस के पेट्रोल पंप से डीजल -पैट्रोल न खरीदें। अंबानी व अड़ानी के सभी उत्पादों का बहिष्कार कर किसान आंदोलन का साथ दें।  लोकमोर्चा संयोजक ने कहा कि मोदी सरकार ने अंबानी, अड़ानी और अमेरिकी कंपनियों का कृषि और कृषि

बालू से लदे ओवरलोड ट्रेक्टर ट्राली ने मारी टक्कर बारात से लौट रही प्राइवेट बस छतिग्रस्त - जनमत एक्सप्रेस

चित्र
बदायूँ जनमत। सुबह तड़के बारात से लौट रही एक प्राइवेट बस में गंगा की बालू से लदे ओवरलोड ट्रेक्टर - ट्राली ने टक्कर मारी दी। जिस कारण बस छतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक उसहैत निवासी मदनलाल भारद्वाज परिवार की एक बस (UP 24 T 6979) बारात से वापस लौट रही थी। जिसमें करीब 30-35 बाराती भी सवार थे। उधर उसहैत क्षेत्र के गांव सरेली से गंगा के बालू का ओवरलोड एक ट्रेक्टर ट्राली  म्याऊं रोड की ओर जा रहा था। कोहरे के चलते और ट्रेक्टर के चालक द्वारा ट्रेक्टर को रोड से न बचाने के कारण ट्राली की टक्कर बस में जा लगी। जिससे बस छतिग्रस्त हो गई। बस स्वामी ने उसहैत थानाध्यक्ष को कार्यवाही हेतु तहरीर दी है। ट्रेक्टर ट्राली गांव नया नगला का बताया जा रहा है। खास बात है कि ट्रेक्कर पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी है।

मानव तस्करी व बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए ग्रामीणों को किया गया जागरूक - जनमत एक्सप्रेस

चित्र
बदायूँ जनमत।  विकास खण्ड उसावां के ग्राम टिकरी में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संस्था समन्वयक मो० हन्नान खान ने मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य समझाते हुए बताया कि सरकार द्वारा बच्चों, महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में बच्चों व महिलाओं से सम्बंधित सभी विभाग संयुक्त रूप से मिलकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे है। संस्था अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने मानव तस्करी व बाल तस्करी के मुद्दे पर बात करते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति बच्चे या बड़े व्यक्ति को खरीदना या बेचना कानूनन जुर्म है। यदि आपके संज्ञान में कोई ऐसा करता है तो बच्चों के सम्बन्ध में आप 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा वयस्क के सम्बन्ध में 112 पुलिस आपातकाल सेवा पर फोन कर जुर्म होने से रोक सकते है। केसरी सिंह मेमोरियल विद्यालय के प्रबन्धक ऋषिपाल सिंह द्वारा अपने वक्तव्य में लोगों को हेल्पलाइन न० 102, 108, 181, 112, 1076, 1090, 1098  की जानकारी देते हुए चुप्पी तोड़ने की बात कही और किसी भी प्रकार की हिंसा न सहन के लिए बताया गया। चाइल्ड लाइन उसा